GSTAT Appeal Filing की अंतिम तारीख बढ़कर 31 July 2026 हुई
GST taxpayers और professionals के लिए महत्वपूर्ण राहत सामने आई है। Ministry of Finance, Department of Revenue द्वारा 30 June 2026 को जारी notification के अनुसार GST Appellate Tribunal—GSTAT में पुराने मामलों की appeal filing की अंतिम तारीख बढ़ाकर: 31 July 2026 कर दी गई है। यह notification CGST Act, 2017 की Section 112(1) और Section 112(3) के अंतर्गत जारी की गई है तथा 17 September 2025 की पूर्व notification S.O. 4220(E) को supersede करती है। Taxpayer Appeals के लिए नई समय-सीमा यदि Appellate Authority या Revisional Authority का order taxpayer को: 1 May 2026 से पहले communicate किया गया था, तो उस order के विरुद्ध GSTAT में appeal अब 31 July 2026 तक file की जा सकती है। यदि order: 1 May 2026 या उसके बाद communicate हुआ है, तो appeal order के communication की तारीख से सामान्यतः तीन महीने के भीतर file करनी होगी। Departmental Applications के लिए नियम Section 112(3) के अंतर्गत Department द्वारा किए जाने वाले applications के लिए: 1 February 2026 से पहले passed orders के संबंध में ap...