ई-वे बिल में प्रस्तावित बदलाव फिलहाल स्थगित
ई-वे बिल में प्रस्तावित बदलाव फिलहाल स्थगित
STN ने 9 जून 2026 और 17 जून 2026 को ई-वे बिल सिस्टम में कुछ नए बदलाव लागू करने की घोषणा की थी। ये बदलाव 1 अगस्त 2026 से लागू होने वाले थे और इनके संबंध में 2 जुलाई 2026 को FAQs भी जारी किए गए थे।
अब GSTN ने 29 जुलाई 2026 की एडवाइजरी में बताया है कि:
- ई-वे बिल के प्रस्तावित सभी नए बदलावों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
- 1 अगस्त 2026 से फिलहाल कोई नया नियम या तकनीकी बदलाव लागू नहीं होगा।
- व्यापारियों, करदाताओं, ट्रांसपोर्टरों और सॉफ्टवेयर कंपनियों को अपने सिस्टम में कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है।
- पहले जारी की गई संबंधित एडवाइजरी और FAQs को GST Portal से वापस ले लिया जाएगा।
- वर्तमान ई-वे बिल व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।
सरल निष्कर्ष
अभी ई-वे बिल बनाने की मौजूदा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं है। करदाता पुराने नियमों और वर्तमान सिस्टम के अनुसार ही ई-वे बिल बनाते रहें। नए बदलाव तभी लागू होंगे, जब GSTN दोबारा आधिकारिक सूचना जारी करेगा।
Comments
Post a Comment